1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: बोधगया में बच्चों के साथ दुराचार के आरोप में भिक्षु गिरफ्तार

बिहार: बोधगया में बच्चों के साथ दुराचार के आरोप में भिक्षु गिरफ्तार

 Reported By: IANS
 Published : Aug 30, 2018 02:21 pm IST,  Updated : Aug 30, 2018 02:21 pm IST

इस केंद्र के सभी बच्चों को एक अन्य आश्रम में रखा गया है। पीड़ित बच्चों में अधिकांश बच्चे असम के रहने वाले हैं, जिन्हें शिक्षा-दीक्षा के लिए यहां भेजा गया था। पीड़ित बच्चों के अभिभावकों के बुधवार को यहां पहुंचने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ।

बिहार: बोधगया में बच्चों के साथ दुराचार के आरोप में भिक्षु गिरफ्तार- India TV Hindi
बिहार: बोधगया में बच्चों के साथ दुराचार के आरोप में भिक्षु गिरफ्तार

गया: बिहार के गया जिले के एक स्कूल और मेडिटेशनन सेंटर के संचालक व भिक्षु को बच्चों के साथ दुराचार और अनैतिक कार्य करने के आरोप में बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तीपुर स्थित प्रजना ज्योति बुद्धिस्ट नोविस स्कूल एंड मेडिटेशन सेंटर के बच्चों ने पढ़ाने के नाम पर भिक्षु भंते सुजाय संघप्रिय पर दुराचार, अनैतिक कार्य, मारपीट और भोजन नहीं दिए जाने का आरोप लगाया।

गया के पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार ने गुरुवार को कहा, "संस्था में नाबालिग बच्चों के साथ दुराचार, यौनाचार किए जाने का मामला संज्ञान में आते ही प्रभारी भिक्षु को गिरफ्तार कर लिया गया है। संस्था के करीब 15 नाबालिग बच्चों के बयान के आधार पर बोधगया में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।"

इस केंद्र के सभी बच्चों को एक अन्य आश्रम में रखा गया है। पीड़ित बच्चों में अधिकांश बच्चे असम के रहने वाले हैं, जिन्हें शिक्षा-दीक्षा के लिए यहां भेजा गया था। पीड़ित बच्चों के अभिभावकों के बुधवार को यहां पहुंचने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत