1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP-JJP गठबंधन मजबूत, कहीं से भी कोई समस्या नहीं है: मनोहर लाल खट्टर

BJP-JJP गठबंधन मजबूत, कहीं से भी कोई समस्या नहीं है: मनोहर लाल खट्टर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2020 08:12 am IST,  Updated : Dec 11, 2020 08:26 am IST

खट्टर ने संवाददाताओं से कहा, “हमारा गठबंधन मजबूत है। कहीं से भी कोई समस्या नहीं है। पिछले एक साल में हमने जो काम किया है, उससे अगले चार साल में विकास कार्यों में तेजी आएगी।”

BJP JJP alliance strong says manohar lal khattar haryana latest news । BJP-JJP गठबंधन मजबूत, कहीं से- India TV Hindi
BJP-JJP गठबंधन मजबूत, कहीं से भी कोई समस्या नहीं है: मनोहर लाल खट्टर  Image Source : FILE PHOTO

चंडीगढ़. किसान गठबंधन की वजह से हरियाणा में भाजपा और जजपा गठबंधन के भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। इन सबके बीच गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि राज्य में भाजपा-जजपा गठबंधन मजबूत है और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के कुछ विधायकों द्वारा किसानों के विरोध प्रदर्शन का खुल कर समर्थन करने के बावजूद कहीं से भी कोई समस्या नहीं है।

खट्टर ने संवाददाताओं से कहा, “हमारा गठबंधन मजबूत है। कहीं से भी कोई समस्या नहीं है। पिछले एक साल में हमने जो काम किया है, उससे अगले चार साल में विकास कार्यों में तेजी आएगी।”

पढ़ें- Aadhaar Card Center: आप भी खोल सकते हैं आधार कार्ड सेंटर, अच्छी है कमाई, जानिए पूरी प्रक्रिया

राज्य मंत्रिमंडल की अनौपचारिक बैठक करने के बाद खट्टर से जजपा विधायकों द्वारा किसानों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने के बारे में पूछा गया था, जिसपर उन्होंने यह कहा। जजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक राम कुमार गौतम ने हाल ही में मांग की थी कि नये कृषि कानूनों को रद्द करने का केंद्र से अनुरोध करने के लिए एक प्रस्ताव लाने को लेकर राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए।

एक प्रश्न के उत्तर में खट्टर ने इशारा किया कि उनकी सरकार उन किसानों के साथ नरमी से पेश आएगी, जिन पर पिछले महीने हरियाणा पुलिस ने मामला दर्ज किया था। यह पूछे जाने पर कि जजपा ने मामले वापस लेने की मांग की है, खट्टर ने कहा, “यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, सभी चीजों को ध्यान में रखा जाएगा।” उन्होंने कहा, “किसान हमारे अपने हैं, जो अपने होते हैं उनके साथ सारी चीजें ठीक होती हैं। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत