1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘केदारनाथ’ फिल्म पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप, भाजपा नेता ने उठाई प्रतिबंध की मांग

‘केदारनाथ’ फिल्म पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप, भाजपा नेता ने उठाई प्रतिबंध की मांग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 11, 2018 07:25 am IST,  Updated : Nov 11, 2018 07:25 am IST

उत्तराखंड में 2013 में आई प्राकृतिक आपदा की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘‘केदारनाथ’’ विवादों में घिरती नजर आ रही है।

Kedarnath- India TV Hindi
Kedarnath

उत्‍तराखंड में 2013 में आई प्राकृतिक आपदा की पृष्‍ठभूमि पर बनी फिल्‍म ‘‘केदारनाथ’’ विवादों में घिरती नजर आ रही है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने फिल्म केदारनाथ पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि यह हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है और लव जिहाद को बढ़ावा देती है। 

राज्य में भाजपा की मीडिया रिलेशंस टीम से जुड़े अजेंद्र अजय ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को लिखा कि सबसे खराब मानवीय आपदाओं में से एक की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म हिंदुओं की भावनाओं का मजाक बनाती है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। 

फिल्म के टीजर में मुख्य कलाकार सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान के बीच एक चुंबन दृश्य दिखाया गया है और इसके पोस्टरों में टैगलाइन है ‘‘लव इज ए पिलग्रिमेज’’, इस पर आपत्ति जताते हुए भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यह हिंदू धर्म पर हमला है क्योंकि केदारनाथ करोड़ों हिंदुओं की आस्था को व्यक्त करता है। 

अजय ने कहा, ‘‘करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र केदारनाथ में हुई इस बड़ी त्रासदी की पृष्ठभूमि पर यह रोमांटिक लव स्टोरी बनाकर फिल्म निर्माताओं ने इस धर्म को मानने वालों के प्रति बड़ा अनादर दिखाया है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत