1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने तक रोजे रखेंगे जावेद कुरैशी

अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने तक रोजे रखेंगे जावेद कुरैशी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 03, 2020 08:55 am IST,  Updated : Aug 03, 2020 09:00 am IST

भाजपा नेता जावेद कुरैशी ने अमित शाह के स्वस्थ होने के लिए रोजे रखने का ऐलान किया है। जावेद कुरैशी ने ऐलान किया कि जब तक अमित शाह कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव नहीं हो जाते, वह रोजे पर रहेंगे।

अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने तक रोजे रखेंगे जावेद कुरैशी- India TV Hindi
अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने तक रोजे रखेंगे जावेद कुरैशी

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अमित शाह का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में कहा था कि कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर्स की सलाह पर वह अस्पताल में भर्ती होंगे। अब ऐसे में पार्टी नेता जावेद कुरैशी ने अमित शाह के स्वस्थ होने के लिए रोजे रखने का ऐलान किया है।

जावेद कुरैशी ने ऐलान किया कि जब तक अमित शाह कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव नहीं हो जाते, वह रोजे पर रहेंगे। उन्होंने कहा, “जो हमारे अमित शाह जी हैं, जिनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। आज इसीलिए मैंने रोजे रखने की फैसला किया है। मैं रोजे में रहूंगा, जब तक इनका (अमित शाह) टेस्ट नेगेटिव आएगा।”

उन्होंने कहा, “मैं दुआ करता हूं कि अमित शाह की बिल्कुल सही हो जाएं। मैंने पहले भी कहा कि अगर हमारी पार्टी ने कोई भी मुश्किल इसके दुआओं से ही हम हल करने की कोशिश करेंगे और मुझे उपर वाले के ऊपर उम्मीद भी है, वह (अमित शाह) जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे।” बता दें कि कुरैशी इससे पहले रविंद्र रैना के लिए भी रोजे रख चुक हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत