1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल में पुलिस से लोगों का भरोसा खत्म हो चुका है: भाजपा

पश्चिम बंगाल में पुलिस से लोगों का भरोसा खत्म हो चुका है: भाजपा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 25, 2019 09:00 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 09:00 pm IST

लोकसभा सदस्य एस एस अहलुवालिया के नेतृत्व वाले भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल के भाटपाड़ा इलाके में हिंसा पर अपनी रिपोर्ट सौंपी और आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस भेदभावपूर्ण तरीके से काम कर रही है ।

BJP- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में पुलिस से लोगों का भरोसा खत्म हो चुका है: भाजपा Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। लोकसभा सदस्य एस एस अहलुवालिया के नेतृत्व वाले भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल के भाटपाड़ा इलाके में हिंसा पर अपनी रिपोर्ट सौंपी और आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस भेदभावपूर्ण तरीके से काम कर रही है ।

दल में सांसद सत्यपाल सिंह और बी डी राम भी थे । दोनों सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हैं। यह दल शनिवार को भाटपाड़ा गया था। उत्तरी 24 परगना जिले के इस शहर में बृहस्पतिवार को झड़पों में दो लोगों की मौत हो गयी थी और 11 अन्य घायल हो गए थे।

शाह को रिपोर्ट सौंपने के बाद अहलुवालिया ने अलग-अलग समुदायों से जुड़े दो समूहों के बीच हिंसा के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। अहलुवालिया ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘वहां लोग अपना काम नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि पुलिस में उनका भरोसा खत्म हो गया। पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है या भेदभावपूर्ण रवैया अपनाती है।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को इलाके में जाने से रोकने की कोशिश की और धारा 144 लागू होने के कारण उन्हें हवाईअड्डे पर रोक दिया। अहलुवालिया ने कहा कि रिपोर्ट में उन्होंने हिंसा प्रभावितों को वित्तीय मदद और उनके बच्चों को शिक्षा प्रदान किया जाना सुनिश्चित करने को कहा है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत