1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: कॉलेज के कॉरिडोर में घूम रहा था 'बघीरा', CCTV में कैद हुआ वीडियो

Video: कॉलेज के कॉरिडोर में घूम रहा था 'बघीरा', CCTV में कैद हुआ वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 07, 2021 02:51 pm IST,  Updated : Jan 07, 2021 02:51 pm IST

दरअसल कार्टून फिल्म मोगली में एक काले तेंदुए का किरदार है और फिल्म में उस तेंदुए का नाम बघीरा है। पिछले कुछ सालों के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में कुछेक जगहों पर ब्लैक पैंथर देखने को मिले हैं, तभी से सामान्य बोलचाल में इन्हें बघीरा कहा जाने लगा है।

कर्नाटक के एक कॉलेज के...- India TV Hindi
कर्नाटक के एक कॉलेज के कॉरिडोर में ब्लैक पैंथर घूमता हुआ देखा गया Image Source : TWITTER @PARVEENKASWAN

असल जिंदगी में ब्लैक पैंथर यानि काला तेंदुए बहुत कम देखने को मिलते हैं लेकिन वन अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक ब्लैक पैंथर किसी कॉलेज के कॉरिडोर में घूमता हुआ देखा गया है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान ने अपने ट्वीटर हेंडल से वीडियो को शेयर किया है और कहा है कि कर्नाटक के एक कॉलेज में ब्लैक पैंथर कॉरिडोर में घूमता हुआ देखा गया है।

ब्लैक पैंथर का वीडियो शेयर करते हुए प्रवीण कासवान ने लिखा, "कर्नाटक में एक कॉलेज में निरीक्षण के लिए जब ब्लैक पैंथर पहुंचा।"वन सेवा अधिकारी ने लिखा कि ब्लैक पैंथर भी एक सामान्य तेंदुए की तरह होता है जो रंग में काला होता है। 

दरअसल कार्टून फिल्म मोगली में एक काले तेंदुए का किरदार है और फिल्म में उस तेंदुए का नाम बघीरा है। पिछले कुछ सालों के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में कुछेक जगहों पर ब्लैक पैंथर देखने को मिले हैं, तभी से सामान्य बोलचाल में इन्हें बघीरा कहा जाने लगा है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत