1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बड़ा हवाला कारोबारी गिरफ्तार, शेखर रेड्डी-रोहित टंडन से था कनेक्शन

बड़ा हवाला कारोबारी गिरफ्तार, शेखर रेड्डी-रोहित टंडन से था कनेक्शन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 22, 2016 11:08 am IST,  Updated : Dec 22, 2016 11:08 am IST

नई दिल्ली: कर्नाटक के चर्चित व्यवसायी शेखर रेड्डी और दिल्ली के वकील रोहित टंडन के पुराने नोटों को बदलने के आरोप में कोलकाता के मशहूर व्यापारी पारसमल लोढा को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।

Parasmal Lodha- India TV Hindi
Parasmal Lodha

नई दिल्ली: कर्नाटक के चर्चित व्यवसायी शेखर रेड्डी और दिल्ली के वकील रोहित टंडन के पुराने नोटों को बदलने के आरोप में कोलकाता के मशहूर व्यापारी पारसमल लोढा को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। लोढा को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया। यह गिरफ्तारी उस वक्त की गई, जब पारसमल लोढा विदेश जाने की कोशिश में मुंबई के एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।

ईडी की टीम पारसमल को बुधवार की रात दिल्ली लाई और आज उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। वह मलेशिया भागने की फिराक में था। ईडी ने दिल्ली लाकर पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया। कोलकाता का कारोबारी पारसमल लोढ़ा हवाला रेकेटियर है। वह लंबे समय से ब्लैक मनी को सफेद करने का काम करता रहा है।

हाल ही में तमिलनाडु के बड़े कारोबारी शेखर रेड्डी को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि पारसमल ने रेड्डी के 30 करोड़ रुपये काले धन को भी व्हाइट कराया था। शेखर रेड्डी के यहां रेड में 127 किलो सोना और 170 करोड़ रुपये ज़ब्त किए थे।

बता दें कि दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से लॉ फर्म पर छापे के दौरान पुलिस ने 13 करोड़ 65 लाख की रकम बरामद की थी। ये रकम अलमारी और बैग में भरकर रखी गई थी। इनमें 2000 के नए नोट, पुराने 500-1000 के नोट भी शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत