इंदौरः इन्दौर में शानिवार को BRTS पर एक पानी के टैंकर ने सामने जा रही कार को ऐसी टक्कर मार की वह दो भागों में बंट गई। इस कार में दो लोग सवार थे। दोनों गंभीर रुप से घायल है। घटना करीब सुबह 4 बजे रसोमा फैक्ट्ररी के पास की है। पानी का एक टैंकर तेजगति से आया और आगे चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार, टैंकर में फंस गई।
कार पेड़ से टकराने के बाद दो भागों में बंट गई
टक्कर के बाद भी टैंकर नहीं रुका और कार को करीबन 30 फीट तक घसीटता ले गया। कार एक पेड़ से टकराई और दो हिस्सों में बंट गई। कार की हालत देख लोग हैरान रह गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को रास्ते से हटवाया!
कार में सवार दो लोगों की हालत गंभीर
कार में सवार धर्मेन्द्र और ड्राइवर कुलदीप खरे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया,जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।