1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBI ने मुंबई HC से कहा- पीटर, इंद्राणी ने शीना के मर्डर की साजिश रची थी

CBI ने मुंबई HC से कहा- पीटर, इंद्राणी ने शीना के मर्डर की साजिश रची थी

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 19, 2016 05:34 pm IST,  Updated : Jul 19, 2016 05:34 pm IST

पीटर मुखर्जी ने अपनी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी के साथ मिलकर बेटी शीना बोरा की हत्या करने की साजिश रची क्योंकि वह पीटर के बेटे राहुल के साथ उसके संबंधों से खुश नहीं थे।

sheena bora- India TV Hindi
sheena bora

मुंबई: पीटर मुखर्जी ने अपनी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी के साथ मिलकर बेटी शीना बोरा की हत्या करने की साजिश रची क्योंकि वह पीटर के बेटे राहुल के साथ उसके संबंधों से खुश नहीं थे। CBI ने पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी की जमानत याचिका का विरोध करने के दौरान यह बात आज मुंबई उच्च न्यायालय से कही।

एजेंसी ने यह भी कहा कि मामले में जांच अब भी जारी है और अहम चरण में है और इसलिए पीटर को जमानत पर रिहा करना नुकसानदेह होगा और मामला बाधित होगा।

एजेंसी ने अपने हलफनामे में कहा, पीटर मुखर्जी ने सुनियोजित तरीके से जघन्य अपराध करने के लिए अन्य आरोपियों के साथ आपराधिक साजिश रची। इंद्राणी और पीटर शीना और राहुल मुखर्जी के प्रेम प्रसंग से खुश नहीं थे। शीना इंद्राणी के पहले पति से हुई बेटी थी जबकि राहुल पीटर की पहली पत्नी से हुई संतान थी।

एजेंसी ने न्यायमूर्ति पी एन देशमुख की पीठ के समक्ष पीटर की जमानत याचिका का विरोध करने के दौरान यह बात अपने हलफनामे में कही। न्यायमूर्ति देशमुख ने बाद में मामले की अगली सुनवाई की तारीख 27 जुलाई निर्धारित कर दी।

पीटर को शीना की हत्या के मामले में कथित संलिप्तता के लिए पिछले साल 19 नवंबर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने अपनी याचिका खारिज किए जाने के बाद जमानत की मांग को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत