1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्‍तान ने फिर किया सीज़फायर का उल्‍लंघन, पुंछ के सावजियान सेक्‍टर में भारी फायरिंग

पाकिस्‍तान ने फिर किया सीज़फायर का उल्‍लंघन, पुंछ के सावजियान सेक्‍टर में भारी फायरिंग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2019 09:55 am IST,  Updated : Apr 12, 2019 12:23 pm IST

पाकिस्तान ने शुक्रवार को एक बार फिर नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में सीज़ फायर का उल्लंघन किया है। प्राप्त सूचना के अनुसार पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के सावजियान इलाके में सुबह करीब 8.30 बजे फायरिंग शुरू कर दी।

Ceasefire violation by pakistan - India TV Hindi
Ceasefire violation by pakistan 

पाकिस्‍तान ने शुक्रवार को एक बार फिर नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में सीज़ फायर का उल्‍लंघन किया है। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को मोर्टार दागे और गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा जवाब दिया। 

रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के स्वजियां सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और नियंत्रण रेखा पर मोर्टार दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा जवाब दिया। 

पाकिस्तानी सेना ने गत शुक्रवार को दिगवार सेक्टर में अग्रिम इलाके में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की जिसमें दो लोग घायल हो गए। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लगातार संघर्ष विराम उल्लंघनों के जवाब में गत मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर सात पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को ध्वस्त कर दिया था। 

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान पुंछ में नियंत्रण रेखा पर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने के लिए भारी हथियार और 120 एमएम के मोर्टार बमों का इस्तेमाल कर रहा है जिसके कारण लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत