1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को राफेल सौदे की जानकारी सौंपी, 29 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को राफेल सौदे की जानकारी सौंपी, 29 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 27, 2018 02:32 pm IST,  Updated : Oct 27, 2018 02:35 pm IST

केंद्र सरकार ने राफेल सौदे से जुड़ी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है। सरकार ने फ्रांस के साथ हुई इस डील की जानकारी सीलबंद लिफाफे में शनिवार को कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल को सौंपी।

Centre submits Rafale deal details sans technical aspects to SC, next hearing fixed for Oct 29- India TV Hindi
Centre submits Rafale deal details sans technical aspects to SC, next hearing fixed for Oct 29

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राफेल सौदे से जुड़ी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है। सरकार ने फ्रांस के साथ हुई इस डील की जानकारी सीलबंद लिफाफे में शनिवार को कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल को सौंपी। अब इसपर 29 अक्टूबर को सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने सरकार से इस समझौते की प्रक्रिया की पूरी जानकारी मांगी थी। कोर्ट ने कहा था कि राफेल फाइटर प्लेन की तकनीकी जानकारियों और कीमत के अलावा सौदे की अन्य जानकारियां सरकार को कोर्ट को सौंपनी होंगी

Related Stories

गौरतलब है कि राफेल डील में लड़ाकू विमान की कीमतों को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया जा रहा है और इसी के तहत मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इस मामले से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गत 10 तारीख को केंद्र सरकार से सीलबंद लिफाफे में उस फैसले की प्रक्रिया की जानकारी देने को कहा था, जिसके बाद राफेल जेट की खरीद को लेकर फ्रांस की कंपनी डासो एविएशन से डील हुई।

यह भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत