गया: बिहार में गया जिले के एक रिमांड होम की खिड़की का ग्रिल काटकर सात बाल कैदी फरार हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, गया जेल परिसर के समीप स्थित रिमांड होम में कैद सात बाल कैदी बुधवार देर रात दो नंबर वॉर्ड की खिड़की में लगे ग्रिल काटकर बाहर निकल गए और भाग गए। रिमांड होम के अधिकारियों को इसकी जानकारी गुरुवार सुबह उस समय हुई, जब वॉर्ड नंबर दो का ग्रिल कटा हुआ पाया गया।
गया नगर के पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को कहा कि रिमांड होम के अधीक्षक अरुण कुमार के लिखित आवेदन पर गुरुवार शाम रामपुर थाने में सात बाल कैदियों के फरार होने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।उन्होंने कहा कि सभी कैदियों के परिजनों को इसकी सूचना भेज दी गई है।
सिंह ने कहा कि संबंधित जिले के पुलिस अधिकरियों से भी फरार बाल कैदियों का पता लगाने का अनुरोध किया गया है। पुलिस बाल कैदियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।सिंह ने कहा कि फरार बाल कैदियों में तीन अरवल जिले के रहने वाले हैं, जबकि दो जहानाबाद जिले के तथा एक-एक पटना और गया जिले के हैं।
सिंह ने कहा कि फरार बाल कैदियों में तीन अरवल जिले के रहने वाले हैं, जबकि दो जहानाबाद जिले के तथा एक-एक पटना और गया जिले के हैं।