Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LAC पर भारतीय सैनिकों ने पकड़ा चीनी सैनिक तो बार-बाद युद्ध की धमकी देने वाली चीनी मीडिया ने दिया बड़ा बयान

LAC पर भारतीय सैनिकों ने पकड़ा चीनी सैनिक तो बार-बाद युद्ध की धमकी देने वाली चीनी मीडिया ने दिया बड़ा बयान

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Oct 19, 2020 05:50 pm IST, Updated : Oct 19, 2020 05:50 pm IST

लद्दाख सीमा पर भारतीय सैनिकों ने एक चीनी सैनिक को पकड़ा है। डेमचॉक इलाके में पकड़े गए इस चीनी सैनिक के पास से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। चीनी सैनिक के पकड़े जाने के बाद बार-बाद युद्ध की धमकी देने वाली चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने एक बड़ा बयान दिया है। 

Chinese media after PLA trooper captured near Demchok in Ladakh- India TV Hindi
Image Source : PTI Chinese media after PLA trooper captured near Demchok in Ladakh

नई दिल्ली: लद्दाख सीमा पर भारतीय सैनिकों ने एक चीनी सैनिक को पकड़ा है। डेमचॉक इलाके में पकड़े गए इस चीनी सैनिक के पास से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पीएलए का यह सैनिक चीन के Shangxi इलाके का बताया जा रहा है। चीनी सैनिक के पकड़े जाने के बाद बार-बाद युद्ध की धमकी देने वाली चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने एक बड़ा बयान दिया है। चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारत बॉर्डर पर खोए इस सैनिक को जल्द ही लौटा सकता है। इससे दोनों देशों के बीच विश्वास बढ़ेगा।

Related Stories

ग्लोबल टाइम्स ने अपना सुर नरम करते हुए कहा कि सैनिक की वापसी से सीमावर्ती क्षेत्रों में नए संघर्ष नहीं होंगे। इससे मामला सुलझने से द्विपक्षीय वार्ता में नई प्रगति का संकेत मिलेगा। चीन और भारत इसके कई हिस्सों के साथ अलग-अलग कारणों से निर्जन सीमा साझा करते हैं। संकेतक या उचित उपकरण के बिना इन इलाकों में खो जाना आम बात है।

बता दें कि भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की आठवें दौर की बातचीत अगले सप्ताह हो सकती है जिसमें पूर्वी लद्दाख से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पर बातचीत को आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया जा सकता है जहां आने वाले समय में कड़ी सर्दियां पड़ने वाली हैं। सरकार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

इससे पहले 12 अक्टूबर को सातवें दौर की वार्ता के दौरान दोनों देशों के सैनिकों के टकराव वाले बिंदुओं से सैनिकों की वापसी में कोई सफलता नहीं मिली है। दोनों पक्षों ने कहा था कि सातवें दौर की बातचीत सकारात्मक और फलदायक रही। 

गत 29 और 30 अगस्त की दरम्यानी रात को इलाके में पीएलए के सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों को डराने-धमकाने की कोशिश के बाद भारतीय सैनिकों ने पैंगोंग झील के दक्षिणी तट के आसपास स्थित मुखपारी, रेजांग ला और मगर पहाड़ी इलाकों में नियंत्रण हासिल कर लिया था। 

गत 21 सितंबर को छठे दौर की सैन्य वार्ता के बाद, दोनों पक्षों ने कई फैसलों की घोषणा की थी, जिसमें अग्रिम क्षेत्रों में और अधिक सैनिकों को नहीं भेजने, एकतरफा रूप से जमीन पर स्थिति को बदलने से बचने और ऐसी कोई भी कार्रवाई करने से बचना शामिल था जिससे मामला और जटिल हो जाए।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement