1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CHSE odisha board class 12th result: 12वीं के नतीजे घोषित, orissaresults.nic.in पर करें चेक

CHSE odisha board class 12th result: 12वीं के नतीजे घोषित, orissaresults.nic.in पर करें चेक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 30, 2017 11:52 pm IST,  Updated : May 31, 2017 11:31 am IST

ओडिशा बोर्ड के 12वीं क्लास के आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे बुधवार को घोषित हो सकते हैं। काउंसिल ऑफ हाइयर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE) के मुताबिक बुधवार को ऑफिसियल वेबसाइट http://orissaresults.nic.in पर नतीजे देखे सकते हैं।

odisha results 2017- India TV Hindi
odisha results 2017 Image Source : PTI

ओडिशा बोर्ड के 12वीं क्लास के आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे घोषित हो गए हैं। काउंसिल ऑफ हाइयर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE) के मुताबिक बुधवार को ऑफिसियल वेबसाइट https://orissaresults.nic.in पर नतीजे देखे सकते हैं। इससे पहले बोर्ड 12वीं क्लास के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर चुका है। 

बोर्ड की तरफ से जारी बयान के मुताबिक 2017 की 12वीं की परीक्षा में 3.8 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिसमें 2.4 लाख छात्र केवल आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम से थे। बोर्ड की तरफ से बताया गया कि अगर छात्र रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं तो वे परीक्षा की कॉपी रीचेकिंग के लिए आवेदन दे सकते हैं। आवेदन रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के बाद दिए जा सकते हैं। 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट: बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट orissa results.nic.in और chseodisha.nic.in पर जाकर क्लिक करें। अपनी स्ट्रीम कॉमर्स या आर्ट्स को सेलेक्ट करें। इसके बाद अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज कर सबमिट कर दें। रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर सबमिट करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा। रिजल्ट की कॉपी को डाउनलोड कर उसे सेव भी कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत