1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में ग्रेनेड हमला, 1 की मौत, 7 पुलिसकर्मियों सहित 17 घायल

कश्मीर में ग्रेनेड हमला, 1 की मौत, 7 पुलिसकर्मियों सहित 17 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 12, 2016 11:22 pm IST,  Updated : Sep 12, 2016 11:22 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग शहर में सोमवार की शाम एक पुलिस थाने पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 पुलिसकर्मियों सहित 17 लोग घायल हो गए।

Representational Image: PTI- India TV Hindi
Representational Image: PTI

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग शहर में सोमवार की शाम एक पुलिस थाने पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 पुलिसकर्मियों सहित 17 लोग घायल हो गए। यह राज्य हाल ही के दिनों में उपद्रव को लेकर चर्चा के केंद्र में रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘अनंतनाग के शेरबाग पुलिस थाने पर हुए ग्रेनेड हमले में एक नागरिक की मौत हो गई जबकि सात पुलिसकर्मियों सहित 17 लोग घायल हैं।’ अधिकारी ने बताया कि 7 घायल पुलिसकर्मियों में 5 की हालत नाजुक है और बेहतर इलाज के लिए उन्हें श्रीनगर लाया गया है।

आतंकी कमांडर बुरहान वानी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से राज्य में हिंसा की घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अधिकांश जगहों पर अभी भी शांति है पर कश्मीर घाटी में आए दिन सुरक्षा बलों और उपद्रवियों के बीच मुठभेड़ होती रहती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत