1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड के पौड़ी में बादल फटा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

उत्तराखंड के पौड़ी में बादल फटा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 20, 2016 09:01 pm IST,  Updated : Aug 20, 2016 11:16 pm IST

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गढ़वाल प्रभाग के मरखोला क्षेत्र में आज बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो गई।

cloud burst- India TV Hindi
cloud burst

नई दिल्ली: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में आज बादल फटने के बाद पहाड़ से बड़े पत्थर गिरने से एक घर ढह गया और उसमें रहने वाले एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। पौड़ी के जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि जिले के मरचुला गांव में शाम तकरीबन सात बजे बादल फटा जिसके बाद पत्थर पहाड़ पर से एक घर पर गिरे, जिस वजह से मकान तबाह हो गया।

उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य जख्मी हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए पौड़ी ले जाया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि मकान में 75 वर्षीय दीपक सिंह और उनके दो बेटों के परिवार रहते थे। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने की घटना के कारण पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी अवरूद्ध हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत