1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगले 20 दिनों तक आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, 1000 साल में पहली बार सबसे नजदीक होगा धूमकेतु

अगले 20 दिनों तक आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, 1000 साल में पहली बार सबसे नजदीक होगा धूमकेतु

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2020 10:12 am IST,  Updated : Jul 12, 2020 10:12 am IST

1000 साल में पहली बार कोई धूमकेतु NEOWISE पृथ्वी के बेहद नजदीक से होकर गुजरने वाला है।

comet named neowise will be clearly visible in the north...- India TV Hindi
comet named neowise will be clearly visible in the north western sky  Image Source : @NASASOLARSYSTEM

आकाश में अगले 20 दिनों तक एक खास खगोलीय घटना घटने जा रही है। 1000 साल में पहली बार कोई धूमकेतु NEOWISE पृथ्वी के बेहद नजदीक से होकर गुजरने वाला है। आप सूर्यास्त के बाद इस धूमकेतु को नंगी आखों से देख सकेंगे। ओडिशा के पठानी सामंत तारामंडल के उप निदेशक ने बताया कि 14 ​जुलाई से इस हर शाम सूर्यास्त के 20 मिनट बाद तक देखा जा सकता है। यह खगोलीय घटना अगले 20 दिनों तक जारी रहेगी। 22 और 23 जुलाई को यह धूमकेतु पृथ्वी के सबसे नजदीक से गुजरेगा। 

उप निदेशक ने बताया कि C / 2020 F3 नाम के इस धूमकेतु की खोज 27 मार्च को हुई थी। वैज्ञानिकों ने गणना के आधार पर बताया था कि यह जुलाई में पृथ्वी के करीब से होकर गुजरेगा। यह धूमकेतु उत्तर-पश्चिमी आकाश में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। यह अगले 20 दिनों तक लगभग 20 मिनट तक सूर्यास्त के बाद दिखाई देगा। लोग इसे नग्न आंखों से देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी खगोलीय घटना 1000 साल में पहली बार देखी जाती है।

22-23 जुलाई को धरती के सबसे नजदीक होगा यह धूमकेतू

NEOWISE धूमकेतू 22-23 जुलाई को धरती के सबसे नजदीक होगा। इस समय ये धरती से 200 मिलियन किलोमीटर दूर है। लेकिन, 22-23 जुलाई को इसकी दूरी सिर्फ 100 मिलियन किलोमीटर होगी। हालांकि ये दूरी भी चांद की दूरी से 200 गुना ज्यादा होगी।

मार्च में नासा के कैमरे में कैद हुआ था धूमकेतु

वैज्ञानिकों के अनुसार 1000  साल में एक बार दिखने वाला धूमकेतु NEOWISE धरती के उत्तरी गोलार्द्ध पर रहने वाले लोग इसे देख सकेंगे। मार्च में नासा के कैमरों में एक अजीब घटना कैद की गई। यह धरती से 200 मिलियन किलोमीटर दूर स्थित एक धूमकेतु था। 5 जुलाई को इसे ऐरिजोना में देखा गया था। ऐस्ट्रोफटॉग्रफर क्रिस ने इसकी तस्वीर ली थी। 11 जुलाई की सुबह यह आसमान में सबसे ऊंचाई पर होगा और उसके बाद यह बढ़ता रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत