1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सचिन-रेखा के राज्यसभा में गैर हाजिर रहने पर सवाल, नरेश अग्रवाल ने कहा, 'इस्तीफा क्यों नहीं दे देते'

सचिन-रेखा के राज्यसभा में गैर हाजिर रहने पर सवाल, नरेश अग्रवाल ने कहा, 'इस्तीफा क्यों नहीं दे देते'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2017 04:47 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 04:47 pm IST

नरेश अग्रवाल ने कहा कि इस सदन की गरिमा का सचिन और रेखा को ख्याल रखना चाहिए। इस तरह सदन में लगातार गैर मौजूदगी यह दर्शाती है कि यो लोग सदन के प्रति गंभीर नहीं है।

Rajya sabha- India TV Hindi
Rajya sabha

नई दिल्ली: राज्यसभा में कुछ सदस्यों की लगातार गैरहाजिरी का मुद्दा आज समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने सदन में उठाया। खासतौर से क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अभिनेत्री रेखा की सदन में गैर हाजिरी का उन्होंने जिक्र किया। 

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

नरेश अग्रवाल ने कहा कि इस सदन की गरिमा का सचिन और रेखा को ख्याल रखना चाहिए। इस तरह सदन में लगातार गैर मौजूदगी यह दर्शाती है कि यो लोग सदन के प्रति गंभीर नहीं है। समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा कि यह स्थिति ठीक नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर सचिन और रेखा को सदन के कामों में रुचि नहीं हैं तो सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए। सदन में मौजूद कुछ सदस्यों ने नरेश अग्रवाल की बात का समर्थन किया। 

ये भी पढ़ें:-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत