1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जापान के डायमंड प्रिंसेस पर फंसे 119 भारतीय नई दिल्ली पहुंचे

जापान के डायमंड प्रिंसेस पर फंसे 119 भारतीय नई दिल्ली पहुंचे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2020 09:19 am IST,  Updated : Feb 27, 2020 09:19 am IST

जापान में डायमंड प्रिंसेस क्रूज जहाज पर फंसे 119 भारतीय और पांच विदेशी नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान आज सुबह यहां उतरा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यह जानकारी दी।

जापान के डायमंड प्रिंसेस पर फंसे 119 भारतीय नई दिल्ली पहुंचे- India TV Hindi
जापान के डायमंड प्रिंसेस पर फंसे 119 भारतीय नई दिल्ली पहुंचे

नई दिल्ली: जापान में डायमंड प्रिंसेस क्रूज जहाज पर फंसे 119 भारतीय और पांच विदेशी नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान आज सुबह यहां उतरा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यह जानकारी दी। जयशंकर ने ट्वीट किया, "एयर इंडिया का विमान कोरोनावायरस के कारण जापान के डायमंड प्रिंसेस पर फंसे 119 भारतीयों और श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू के पांच विदेशी नागरिकों को लेकर टोक्यो से चला विमान दिल्ली में लैंड हुआ है। जापानी प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गईं सुविधाओं के लिए आभार। एयर इंडिया को एक बार फिर धन्यवाद।"

Related Stories

इन लोगों को आईटीबीपी के एक पृथक स्थान पर ले जाया गया है, जहां इन लोगों को 14 दिनों तक रखा जाएगा। डायमंड प्रिंसेस को तीन फरवरी को योकोहामा पोर्ट पर पृथक कर दिया गया था जब हांगकांग में उतरा एक यात्री 25 जनवरी को कोरोनावायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया था।

विमान में सवार कुल 138 भारतीय नागरिकों में से 16 कोरोनावायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। जापान के तट पर खड़े क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेज पर कुल 3,711 लोग सवार थे। इन सभी लोगों को कोरोनावायरस के संक्रमण की आंशका की वजह से 5 फरवरी से अलग-थलग रखा गया था। 

शिप पर मौजूद 138 भारतीयों में से 132 चालक दल के सदस्य और 6 यात्री शामिल थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि बाकी बचे भारतीयों का जापान में ही इलाज चल रहा है।

बता दें कि कोरोनावायरस की वजह से 37 देशों में 80 हजार से अधिक लोगों संक्रमित हो चुके हैं। इसकी वजह से अबतक 2,700 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इस महीने की शुरुआत में ही भारत ने चीनी प्रांत हुबेई की राजधानी वुहान से 640 नागरिकों को निकाला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत