1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश: कोरोना वायरस के 80 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,177 हुई

आंध्र प्रदेश: कोरोना वायरस के 80 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,177 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 27, 2020 01:27 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 01:27 pm IST

आंध्र प्रदेश के राजभवन में कोरोना वायरस संक्रमण के चार मामले सामने आए हैं। वहीं कुर्नूल जिले में एक सांसद के परिवार में छह लोगों के संक्रमित होने का पता चला है।

Coronavirus Cases in Andhra Pradesh Climb to 1,171- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Andhra Pradesh Climb to 1,171

अमरावती: आंध्र प्रदेश के राजभवन में कोरोना वायरस संक्रमण के चार मामले सामने आए हैं। वहीं कुर्नूल जिले में एक सांसद के परिवार में छह लोगों के संक्रमित होने का पता चला है। राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कुल 80 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या सोमवार को 1,177 पर पहुंच गई। 

Related Stories

सरकारी स्वास्थ्य बुलेटिन में संक्रमितों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई केवल संक्रमितों की संख्या ही बताई गई है लेकिन एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के चार कर्मचारी भी संक्रमित हैं। 

वहीं एक स्थानीय समाचार पत्र ने एक सांसद को यह कहते हुए उद्धृत किया है कि उनके परिवार के छह सदस्य संक्रमित हैं जिनमें उनके 83 साल के पिता भी शामिल हैं। कृष्णा जिले में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए हैं वहीं गुंटूर में 23 और कुर्नूल में 13 नए मामले सामने आए हैं। 

संक्रमण से 31 लोगों की मौत हो चुकी है। चित्तूर और पश्चिमी गोदवारी जिले के अस्पतालों से चार मरीजों को छुट्टी दे गई है। राज्य में संक्रमण से मुक्त होकर 235 लोग अब तक घर जा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत