1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में कोरोना के मामले 8 लाख के पार, अब तक 10905 लोगों ने गंवाई जान

कर्नाटक में कोरोना के मामले 8 लाख के पार, अब तक 10905 लोगों ने गंवाई जान

 Reported By: IANS
 Published : Oct 26, 2020 06:42 am IST,  Updated : Oct 26, 2020 06:42 am IST

कर्नाटक में रविवार को एक दिन में कोरोना के 4,439 नए मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8,02,817 हो गई।

कर्नाटक में कोरोना के...- India TV Hindi
कर्नाटक में कोरोना के मामले 8 लाख के पार, अब तक 10905 लोगों ने गंवाई जान Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

बेंगलुरु: कर्नाटक में रविवार को एक दिन में कोरोना के 4,439 नए मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8,02,817 हो गई। इनमें से 81,050 मरीज सक्रिय श्रेणी में हैं, यानी इनका इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार, फिर 10,106 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ राज्य में कोरोना से उबरने वालों की संख्या अब 7,10,843 हो गई।

बीते 24 घंटों में और 32 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 10,905 हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत