1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दही में चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है? जानें यह कॉम्बिनेशन स्किन के लिए है कितना फायदेमंद?

दही में चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है? जानें यह कॉम्बिनेशन स्किन के लिए है कितना फायदेमंद?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Mar 30, 2026 09:07 pm IST,  Updated : Mar 30, 2026 09:07 pm IST

आजकल के केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स के बीच दही और हल्दी का कॉम्बिनेशन न सिर्फ त्वचा को निखारने में सहायक माना जाता है, बल्कि स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने का आसान और किफायती तरीका भी हो सकता है।

दही में चुटकीभर हल्दी - India TV Hindi
दही में चुटकीभर हल्दी Image Source : UNSPLASH

दही और हल्दी ये दोनों ही रसोई में आसानी से मिलने वाली चीजें हैं, लेकिन जब इन्हें साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जाता है, तो यह एक असरदार घरेलू स्किन केयर नुस्खा बन सकता है। जहां दही त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज और नरम बनाता है, वहीं हल्दी अपने एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण पिंपल्स, दाग-धब्बों और सूजन को कम करने में मदद कर सकती है। ऐसे में  दही और हल्दी का यह मिश्रण आपकी त्वचा के लिए कितना फायदेमंद है चलिए जानते हैं ।

दही और हल्दी के फायदे:

  • दाग-धब्बे और मुहांसे कम होना: दही और हल्दी का मिश्रण मुहांसों और दाग-धब्बों को कम करने के लिए एक प्रभावी प्राकृतिक उपाय माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुहांसों को ठीक करने में मदद करते हैं। 

  • त्वचा में निखार और चमक: दही और हल्दी का मिश्रण लैक्टिक एसिड के कारण मृत त्वचा को हटाकर रंगत में निखार लाता है और चमक बढ़ाता है। यह मिश्रण बेजान त्वचा को पुनर्जीवित करने, पिगमेंटेशन कम करने में मदद करता है। 

  • टैनिंग और सनबर्न से राहत: दही और हल्दी का मिश्रण धूप से झुलसी त्वचा को शांत करने और टैनिंग दूर करने का एक प्रभावी उपाय है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, जबकि हल्दी के एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को पोषण देकर चमक वापस लाते हैं।

  • पोषण और मॉइस्चराइजेशन: दही और हल्दी का मिश्रण त्वचा को गहराई से हाइड्रेशन प्रदान करता है जिससे चेहरा मुलायम बनाता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और नमी बनाए रखता है, जबकि हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल और सूजनरोधी गुण त्वचा को स्वस्थ और दाग-धब्बों से मुक्त रखने में मदद करते हैं।

  • एंटी-एजिंग: दही और हल्दी का मिश्रण चेहरे की सूजन कम करने और त्वचा को टाइट व चमकदार बनाने के लिए एक घरेलू उपाय है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को नमी देकर सॉफ्ट बनाता है। 

कैसे इस्तेमाल करें?

2 चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए ठंडे पानी से धो लें। अधिकतम लाभ के लिए, इसको लगाने के बाद एक मॉइस्चराइजर का उपयोग करें। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल