1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: 24 घंटे में कोरोना के 68,898 नए मामले, 983 लोगों की गई जान

Coronavirus: 24 घंटे में कोरोना के 68,898 नए मामले, 983 लोगों की गई जान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 21, 2020 09:33 am IST,  Updated : Aug 21, 2020 09:33 am IST

कोरोना के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। अगस्त के महीने में अब तक देश में 12 लाख से ज्यादा नए मरीज बढ़े हैं, जो बीते किसी भी महीने की तुलना में सर्वाधिक है।

India Coronavirus Cases August 21- India TV Hindi
India Coronavirus Cases August 21 Image Source : PTI

नई दिल्ली: कोरोना के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। अगस्त के महीने में अब तक देश में 12 लाख से ज्यादा नए मरीज बढ़े हैं, जो बीते किसी भी महीने की तुलना में सर्वाधिक है। वहीं पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना वायरस के 68,898 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 29,05,824 तक पहुंच गया है।

Related Stories

कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने के साथ इसकी वजह से जान गंवाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 983 लोगों की जान गई है और अबतक यह जानलेवा वायरस देश में कुल 54,849 लोगों की मौत का कारण बन चुका है। 

कोरोना के मामलों की पहचान के लिए देश में टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। बुधवार तक के जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में रिकॉर्ड 9,18,470 जांच की गईं और इसी के साथ देश में कोविड-19 की कुल की गई जांचों की संख्या 3.26 करोड़ से ज्यादा हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में लोगों के संक्रमित होने की दर आठ प्रतिशत से नीचे चली गई है।

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 22,860,184 हो गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 797,105 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 15,515,681 लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 5,746,272 केस सामने आ चुके हैं और 177,424 लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद ब्राजील में 3,505,097 केस सामने आए हैं और 112,423 की जान गई है। रूस में भी 942,106 केस सामने आ चुके हैं और 16,099 लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत