1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid-19 India Highlights: देश में ऐक्टिव मरीजों की संख्या घटी, केरल में 384 मौतें

Covid-19 India Highlights: देश में ऐक्टिव मरीजों की संख्या घटी, केरल में 384 मौतें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Nov 10, 2021 07:45 pm IST

देश में लगातार 33 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 136 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

covid-19,covid19, covid-19 cases in india,covid-19 news,covid-19 vaccine,covid-19 pandemic,covid-19- India TV Hindi
भारत में बुधवार को कोविड-19 से संक्रमण के 11,466 नए मामले सामने आए। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,466 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार को 3,43,88,579 हो गई। वहीं, ऐक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1,39,683 हो गई है, जो 264 दिन में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 460 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,61,849 हो गई।

आइए, जानते हैं देश में कोरोना से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के बारे में:

Covid-19 India Live News Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 12:24 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    ‘जान गंवाने वाले 70 फीसदी मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे’

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

  • 12:23 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    पिछले 24 घंटों में केरल के 384 मरीजों की गई जान

    मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 460 लोगों की मौत हुई, उनमें से केरल के 384 लोग और महाराष्ट्र के 27 लोग थे। केरल पिछले कई दिनों से संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन: मिलान कर रहा है। देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,61,849 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,40,430 लोग, कर्नाटक के 38,122 लोग, तमिलनाडु के 36,238 लोग, केरल के 34,362 लोग, दिल्ली के 25,091 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,903 लोग और पश्चिम बंगाल के 19,252 लोग थे।

  • 12:23 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    टीके की 109.63 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गईं

    राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 109.63 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को 3 करोड़ के पार चले गए थे।

  • 12:23 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    मरीजों के ठीक होने की दर 98.25 प्रतिशत

    आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.25 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। दैनिक संक्रमण दर 0.90 प्रतिशत है, जो पिछले 37 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.20 प्रतिशत है, जो पिछले 47 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,37,87,047 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

  • 12:23 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,39,683 हुई

    देश में लगातार 33 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 136 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,39,683 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.41 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 955 की कमी दर्ज की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत