1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भोपाल में चौथे आईएएस को कोरोना, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 142 हुई

भोपाल में चौथे आईएएस को कोरोना, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 142 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 13, 2020 01:29 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 01:29 pm IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के कोरोना संक्रमित होने की संख्या में इजाफा हो रहा है। एक और अधिकारी का नमूना कोरोना पॉजिटिव आया है। इस तरह भोपाल में चौथे आईएएस को कोरोना होने की पुष्टि हुई है।

भोपाल में चौथे आईएएस को कोरोना, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 142 हुई- India TV Hindi
भोपाल में चौथे आईएएस को कोरोना, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 142 हुई

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के कोरोना संक्रमित होने की संख्या में इजाफा हो रहा है। एक और अधिकारी का नमूना कोरोना पॉजिटिव आया है। इस तरह भोपाल में चौथे आईएएस को कोरोना होने की पुष्टि हुई है।

Related Stories

आधिकारिक जानकारी के अनुसार रविवार की रात को आठ लोगों के नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें एक आईएएस अधिकारी भी है। राजधानी में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 142 हो गई है। इससे पहले भी तीन आईएएस अफसरों को कोरोना होने की पुष्टि हुई थी।

इससे पहले जिन तीन आईएएस अफसरों को कोरोना पाजिटिव पाया गया है वे सभी स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ थे। इनमें स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव औरोयुष्मान योजना के सीईओ भी शामिल है। वहीं दो दिन पहले एक आईएएस और उसके बेटे का नमूना भी पॉजिटिव आया था। इस अधिकारी को पिछले दिनों ही स्वास्थ्य विभाग में संलग्न किया गया था।

इस बीच मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 600 के करीब पहुंच गया है। वहीं कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर में 22 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं देवास से भी एक नया कोरोना पॉजिटिव सामने आया है। 

राज्य में अब तक कोरोना वायरस से 45 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें सबसे ज्यादा 33 मौतें सिर्फ इंदौर में दर्ज की गई हैं। इंदौर में कल देर रात अरविंदो हॉस्पिटल में 1 मरीज की मौत हो गई। 

राज्य से प्राप्त ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के अब तक 598 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सबसे अधिक मामले राज्य के दो सबसे बड़े शहरों भोपाल और इंदौर से आए हैं। इंदौर में अब तक 333 मामले सामने आए हैं। वहीं भोपाल से 142 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब तक प्रदेश के 22 जिलों में घातक कोरोना वायरस दस्तक दे चुका है। वहीं 45 लोग अब तक वायरस को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत