1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. करोना वायरस के कारण ईरान में फंसे भारतीय ने लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

करोना वायरस के कारण ईरान में फंसे भारतीय ने लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2020 08:36 am IST,  Updated : Mar 04, 2020 08:36 am IST

चीन में फैले करोना वायरस अब ईरान में भी कहर ढा रहा है। ईरान में अब तक कोरोना वायरस से 77 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात बेकाबू होते देख ईरान से दूसरे देश आने-जाने वाली कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं।

करोना वायरस के कारण ईरान में फंसे भारतीय ने लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार- India TV Hindi
करोना वायरस के कारण ईरान में फंसे भारतीय ने लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

नई दिल्ली: चीन में फैले करोना वायरस अब ईरान में भी कहर ढा रहा है। ईरान में अब तक कोरोना वायरस से 77 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात बेकाबू होते देख ईरान से दूसरे देश आने-जाने वाली कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। उड़ान बंद होने से कई भारतीय भी ईरान में फंस गए हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के इंजीनियर विकास दास।

Related Stories

विकास अपने 11 साथियों के साथ तेहरान में एक कमरे में बन्द हैं। स्थानीय प्रशासन ने किसी भी शख्स के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है। अब विकास और उनका परिवार भारत आने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं।

साथियों को घर वापस आने की इच्छा रहने के बावजूद भी लौटने की इजाजत नही मिल रही है। इसकी खबर दुर्गापुर में परिजनों को मिलते ही उनकी चिंता बढ़ गई है। परिवार वालों ने दुर्गापुर के एसडीओं से मुलाकात कर चिट्ठी सौंपी और जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई। 

बता दे कि करोना वायरस की चपेट में आने से ईरान में करीब 77 लोगों की मौत होने की पुष्टि होते ही ईरान सरकार ने सभी नागरिकों को कमरे से बाहर ना निकलने के आदेश जारी कर दिया है और सभी एयरलाइंस सेवा बन्द कर दी है। एयरलाइंस सेवा बन्द होने के कारण विभिन्न देशों के नागरिक ईरान में फंसे हुए है। ईरान सरकार द्वारा  आदेश जारी होते ही विकास अपने 11 साथियों के साथ कमरे में  रहने के लिए विवश हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत