1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस से मरने वालों याद में चीन में रखा गया मौन

Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस से मरने वालों याद में चीन में रखा गया मौन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Apr 05, 2020 07:56 am IST

कोरोना वायरस भारत समेत पूरी दुनिया में कहर बनकर टूटा है। इस खतरनाक वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:

Coronavirus Live Updates, Coronavirus Lockdown, Lockdown Coronavirus, Coronavirus in India live- India TV Hindi
Coronavirus Live Updates | Pixabay Representational

कोरोना वायरस के कहर से दुनिया के अधिकांश देश बेहाल चल रहे हैं, और भारत भी अब इससे अछूता नहीं रह गया है। यूरोप में जहां हालात भयावह हैं, वहीं भारत में भी इस वायरस के चलते कई राज्यों में लॉकडाउन करना पड़ा है। इस वायरस के चलते पूरी दुनिया थम-सी गई हैं, लेकिन परेशान करने वाली खबरें जरूर आ रही हैं। दुनिया में 11 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं, 53 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इटली और स्पेन में मृतकों का आंकड़ा मिलाकर 25 हजार को भी पार कर चुका है और अमेरिका में संक्रमितों की संख्या लगभग 2.7 लाख तक पहुंच चुकी है।

कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:

Coronavirus Lockdown Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 2:33 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    पश्चिम बंगाल: पुलिस ने लॉकडाउन के प्रतिबंधों को लागू कराने के लिए 387 लोगों को किया गिरफ्तार

    पश्चिम बंगाल पुलिस के मुताबिक, लॉकडाउन के प्रतिबंधों को लागू कराने के लिए 387 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, 52 वाहनों को जब्त किया गया और पिछले 24 घंटों में 53 FIR दर्ज की गईं  हैं।

  • 2:32 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    पश्मिच बंगाल: पश्चिम मेदिनीपुर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अपने 2 अस्पतालों को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए तैयार किया है। पश्चिम मेदिनीपुर के CMOH गिरीश चंद्र बेरा ने बताया कि आयुष अस्पताल को #COVID19 अस्पताल में बदल दिया गया है जिसमें 50 बेड हैं। दूसरे निजी अस्पताल को अभी बदला जा रहा है।

  • 2:30 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    मध्य प्रदेश: कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 164 पहुंची

    मध्य प्रदेश राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, भोपाल में 6 और लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है, राज्य में अब कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 164 हो गई है। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव 3 मरीजों का निधन हो गया, इसमें 2 मरीज इंदौर से हैं और 1 छिंदवाड़ा से। राज्य में मौत का आंकड़ा 11 हो गया है। 

  • 2:28 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    तमिलनाडु में कोरोना वायरस पॉजिटिव व्यक्ति का मौत

    तमिलनाडु राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज एक 51 वर्षीय कोरोना वायरस पॉजिटिव व्यक्ति का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। अभी राज्य में कोरोना वायरस के 411 मामले हैं, इनमें से 364 तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल थे। 

  • 2:27 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    नेपाल: काठमांडू में लॉकडाउन का उल्लघंन करने वाले लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    नेपाल: काठमांडू में लॉकडाउन गाइडलाइंस का उल्लघंन करने वाले लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। नेपाल में 7 अप्रैल तक लॉकडाउन है।

  • 2:20 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    कोरोना वायरस: लद्दाख में 14 में से 9 कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए

    केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रस्त 14 लोगों में से नौ लोग पिछले 12 दिनों में ठीक हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

  • 2:19 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    राज ठाकरे ने तबलीग़ी जमात को लेकर कही ये बात

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने तबलीग़ी जमात के लोगों की बदतमीजी पर विवादित बयान दे दिया है। पढ़ें पूरी खबर

  • 2:18 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    जांच किट के निर्यात पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध

    सरकार ने घर से बाहर निकलने पर मास्‍क पहनने का परामर्श दिया। पढ़ें पूरी खबर

  • 1:34 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    देश में कोरोना से अबतक 68 लोगों की मौत

    देश में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 2902, 183 ठीक हुए, 68 लोगों की मौत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

  • 1:32 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव 3 मरीजों की मौत

    मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव 3 मरीजों की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर

  • 1:31 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस कर्मियों को बांटे मास्क

    महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस कर्मियों को मास्क, सेनिटाइजर, पर्सनल प्रोटक्शन इक्विमेंट और स्पेशल फुल फेस मास्क बांटे।

  • 1:30 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    नेपाल में कोरोना वायरस के 3 नए मामले सामने आए

  • 1:28 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक महाअभियान की घोषणा की

    उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक महाअभियान की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर

  • 1:27 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    मुख्‍यमंत्री योगी ने लगाई अधिकारियों की फटकार

    उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण प्रदेश में लागू लॉगडाउन की वजह से जरूरत मंद लोगों तक भोजन समय पर न पहुंचने की शिकायतों का कड़ा संज्ञान लिया है। पढ़ें पूरी खबर

  • 1:26 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    हाथ में थूक लेकर रेलिंग और दीवारों पर चिपका रहे हैं तबलीगी जमात के कोरोना मरीज: डॉ. आरती लालचंदानी

    उत्तर प्रदेश के कानपुर में तबलीगी जमात के कोरोना मरीजों का इलाज कर रहीं गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. आरती लालचंदानी ने बड़ा आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर

  • 1:26 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    नोएडा में कोरोना वायरस के 5 नए मामले आए सामने

    नोएडा में कोरोना वायरस के 5 नए मामले आए सामने, दो इलाकों को किया गया सील। पढ़ें पूरी खबर

  • 12:51 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 47 नए मामले सामने आए

  • 12:46 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    मध्य प्रदेश में कोरोना से अबतक 11 की मौत

    कोरोना वायरस से मध्य प्रदेश में अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 

  • 8:11 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    कोरोना वायरस से मरने वालों याद में चीन में रखा गया मौन

    बीजिंग: चीन शनिवार को उस समय कुछ देर के लिए थम-सा गया जब कोरोना वायरस के कारण मारे गए मरीजों और चिकित्साकर्मियों की याद में देशभर में तीन मिनट का मौन रखा गया। दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश में सायरन और कार के हॉर्न बजने पर सड़कों पर लोग और यातायात थम गया। चीन में इस जानलेवा संक्रामक बीमारी के कारण मारे गए 3,300 से अधिक लोगों की याद में शोक दिवस मनाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत