1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus Cases in Noida: नोएडा में कोरोना वायरस के 5 नए मामले आए सामने, दो इलाकों को किया गया सील

Coronavirus Cases in Noida: नोएडा में कोरोना वायरस के 5 नए मामले आए सामने, दो इलाकों को किया गया सील

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2020 01:17 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 01:17 pm IST

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में शनिवार को कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं। कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए डीएम वार रूम गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने एक और बड़ी कार्यवाही की है।

coronavirus cases in noida till april 4th- India TV Hindi
coronavirus cases in noida till april 4th Image Source :

नोएडा। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में शनिवार को कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं। कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए डीएम वार रूम गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने एक और बड़ी कार्यवाही की है। दो स्थानों पर कोराना से संक्रमित पांच व्यक्ति पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रोटोकॉल के अनुसार आगामी 5 अप्रैल की रात 10:00 बजे तक अस्थाई रूप से दोनों जगहों को सील कर दिया गया है। साथ ही संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेटों के द्वारा आदेश निर्गत कर दिए गए हैं। 

कोविड-19 वैश्विक महामारी के नियंत्रण एवं जनसामान्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. के नेतृत्व में संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। जनपद में जे.जे. कॉलोनी नंगला सेक्टर 5 नोएडा में चार व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, इसी प्रकार एक व्यक्ति ग्राम वाजिदपुर सेक्टर 135 नोएडा सदर तहसील के अंतर्गत कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

जिसको लेकर उप जिला मजिस्ट्रेट दादरी राजीव राय एवं उप जिला मजिस्ट्रेट सदर प्रसून द्विवेदी के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में दोनों स्थानों को प्रोटोकॉल के अनुरूप आगामी 5 अप्रैल की शाम 10:00 बजे तक अस्थाई रूप से सील कर दिया गया है ताकि दोनों स्थानों पर होम क्वॉरेंटाइन एवं सैनिटाइजेशन का कार्य निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके। जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को यहां पर अपने-अपने स्तर पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। 

गौतम बुद्ध नगर जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान के मुताबिक, बता दें कि अब जनपद में अबतक 55 व्यक्ति कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके सापेक्ष 8 व्यक्तियों का इलाज पूर्ण होकर उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। शेष मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखकर उनका इलाज कराया जा रहा है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत