1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Live Updates: PM मोदी ने कहा- हमें कोविड 19 से सफलतापूर्वक निपटने की ताकत प्रदान करे यह ईस्टर

Coronavirus Live Updates: PM मोदी ने कहा- हमें कोविड 19 से सफलतापूर्वक निपटने की ताकत प्रदान करे यह ईस्टर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Apr 13, 2020 08:11 am IST

कोरोना वायरस भारत समेत पूरी दुनिया में कहर बनकर टूटा है। इस खतरनाक वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:

Coronavirus Live Updates, Coronavirus Lockdown, Lockdown Coronavirus, Coronavirus in India live- India TV Hindi
Coronavirus Live Updates | India TV

कोरोना वायरस के कहर से दुनिया के अधिकांश देश बेहाल चल रहे हैं, और भारत भी अब इससे अछूता नहीं रह गया है। यूरोप में जहां हालात भयावह हैं, वहीं भारत में भी इस वायरस के चलते कई राज्यों में लॉकडाउन करना पड़ा है। इस वायरस के चलते पूरी दुनिया थम-सी गई हैं, लेकिन परेशान करने वाली खबरें जरूर आ रही हैं। दुनिया में 17 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और 1.08 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इटली और स्पेन में मृतकों का आंकड़ा मिलाकर 36 हजार को भी पार कर चुका है और अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 5.3 लाख के पार पहुंच चुकी है।

कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:

Coronavirus Lockdown Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 9:31 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 34 लोगों की मौत

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार सुबह 8 बजे तक कोरोना वायरस के आंकड़े जारी किए। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 34 लोगों की मौत हुई है 909 नए मामले सामने आए हैं, भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 8356 हो गई है(इसमें 7367 सक्रिय मामले, 716 ठीक/ डिस्चार्ज हो चुके मामले और 273 मौतें शामिल हैं)।

  • 9:29 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    हमें कोविड-19 से सफलतापूर्वक निपटने की ताकत प्रदान करे यह ईस्टर : मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईस्टर के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि यह दिन कोविड-19 से सफलतापूर्वक निपटने के लिए और ताकत प्रदान करे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ईस्टर के विशेष अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। हम ईसा मसीह के महान विचारों, खासकर गरीबों और जरूरतमंदों को सशक्त बनाने की उनकी दृढ प्रतिबद्धता के लिए उन्हें याद करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर करे कि यह ईस्टर हमें कोविड-19 से सफलतापूवर्क निपटने और स्वस्थ ग्रह का निर्माण करने के लिए और ताकत प्रदान करे।’’

  • 8:41 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    फ्रांस में मौत के दैनिक आंकड़े में गिरावट, मृतकों की संख्या 13, 800 के पार

    पेरिस: फ्रांस में रोजाना जारी होने वाली मृतकों की संख्या में शनिवार को कमी आई। फ्रांस के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सेलोमोन ने कहा कि 643 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 13, 832 हो गई है। इससे एक दिन पहले 987 लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'बहुत बड़ी कामयाबी मिलती दिख रही है, लेकिन महामारी ने अब भी जोर पकड़ रखा है।'

  • 8:05 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    देखें: कोरोना विजेताओं के साथ सुपर स्पेशल शो। साथ ही स्वामी रामदेव से लीजिए 'योगमंत्र'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत