1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: बंद का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस ले रही ड्रोन का सहारा

Coronavirus: बंद का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस ले रही ड्रोन का सहारा

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 13, 2020 05:44 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 05:44 pm IST

कोलकाता में कोरोना वायरस के मद्देनजर लोगों की आवाजाही और जमावड़े की निगरानी के लिए पुलिस ड्रोन का सहारा ले रही है। अधिकारियों ने बताया कि शहर के उत्तरी क्षेत्र हाटीबागान और श्यामाबाजर तथा मध्य कोलकाता के बड़ा बाजार और न्यू मार्केट वाले सघन क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है 

Coronavirus: बंद का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस ले रही ड्रोन का सहारा - India TV Hindi
Coronavirus: बंद का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस ले रही ड्रोन का सहारा 

कोलकाता: कोलकाता में कोरोना वायरस के मद्देनजर लोगों की आवाजाही और जमावड़े की निगरानी के लिए पुलिस ड्रोन का सहारा ले रही है। अधिकारियों ने बताया कि शहर के उत्तरी क्षेत्र हाटीबागान और श्यामाबाजर तथा मध्य कोलकाता के बड़ा बाजार और न्यू मार्केट वाले सघन क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है ताकि वीडियो रिकॉर्ड करके बेहतर तरीके से बंद लागू करने में पुलिस की सहायता हो सके। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘मौजूदा समय में इस उद्देश्य के लिए तीन ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है। हम भीड़भाड़ वाले इलाकों खास तौर पर बाजार पर नजर रख रहे हैं, जहां लोग बंद का उल्लंघन करके जमा होते हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में और भी ड्रोनों का सहारा इस उद्देश्य के लिए लिया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘ लोगों को यह समझना होगा कि अभी जमावड़ा क्यों बंद है। ऐसा नहीं होगा तो कोरोना वायरस से लड़ना मुश्किल होगा। कोलकाता सघन क्षेत्र है और हमें यह सुनिश्चित करना है कि लोग सामाजिक दूरी को बनाए रखें।’’ अधिकारी ने बताया कि किसी को भी बिना मास्क पहने बाहर जाने की अनुमित नहीं होगी और नियम का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। 

उन्होंने बताया, ‘‘ ड्रोन से फुटेज जैसे ही मिलेगा, हम इसे स्थानीय पुलिस थाने के अधिकारियों को देंगे ताकि यह यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोग आदेश का पालन करें। सरकारी नियम का पालन करते हुए, हम किसी को भी बिना मास्क के घर से बाहर निकलने नहीं देंगे।’’ राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसी बीच पुलिस ने आपात स्थिति में फोन करने पर टैक्सी सेवा भी शुरू की है। पश्चिम बंगाल में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के 122 मामले सामने आए है जिनमें से सात लोगों की मौत हुई और 22 लोग इससे मुक्त हुए हैं।

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत