1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: यूपी में धार्मिक स्थलों को खोले जाने की मांग

LIVE: यूपी में धार्मिक स्थलों को खोले जाने की मांग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : May 13, 2020 07:41 am IST

कोरोना वायरस भारत समेत पूरी दुनिया में कहर बनकर टूटा है। इस खतरनाक वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:

Coronavirus Lockdown Live Updates- India TV Hindi
Coronavirus Lockdown Live Updates Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

कोरोना वायरस के कहर से दुनिया के अधिकांश देश बेहाल चल रहे हैं, और भारत भी अब इससे अछूता नहीं रह गया है। यूरोप में जहां हालात भयावह हैं, वहीं भारत में भी इस वायरस के चलते कई राज्यों में लॉकडाउन करना पड़ा है। इस वायरस के चलते पूरी दुनिया थम-सी गई हैं, लेकिन परेशान करने वाली खबरें जरूर आ रही हैं। दुनिया में 42 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और 2.8 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भारत में संक्रमितों की 70 हजार के करीब पहुंच चुकी है। वहीं, अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 14 लाख के आंकड़े तक पहुंच गई है।

कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:

Coronavirus Lockdown Live Updates May 12th 2020

Auto Refresh
Refresh
  • 8:43 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    महाराष्ट्र में नागपुर जिले के उम्रेड इलाके में चॉकलेट का लालच देकर दो बच्चियों से बलात्कार करने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान दर्शन काले (31) के तौर पर हुई है। वह पिराया गांव का रहने वाला है। 

  • 8:41 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    यूपी में धार्मिक स्थलों को खोले जाने की मांग

    उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कोरोना संकट के दौरान शराब की बिक्री चालू कराने के निर्णय को अनावश्यक बताते हुए धार्मिक स्थलों को सामाजिक दूरी के नियमों के साथ खोले जाने की मांग की है। 

    उन्होंने पत्र में कहा है कि जब सरकार ने महामारी के मद्देनजर पान मसाला, गुटखा, तंबाकू व शराब का निर्माण, बिक्री आदि गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने का निर्णय लिया तो हर वर्ग ने स्वागत किया था। अब शराब की बिक्री शुरू कर दी गई है, जिससे सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन होता देखा गया है। पत्र में कहा गया कि अब धार्मिक स्थलों को खोला जाना चाहिए।

  • 7:57 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    स्वामी रामदेव से जानें कैसे योग के जरिए पाएं कब्ज, एसीडिटी समेत पेट की हर बीमारी से छुट्टी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत