1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोविड-19: पीएम मोदी 8 अप्रैल को राजनीति दलों के नेताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बात करेंगे

कोविड-19: पीएम मोदी 8 अप्रैल को राजनीति दलों के नेताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बात करेंगे

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 04, 2020 06:10 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 06:10 pm IST

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री आठ अप्रैल को 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संसद के दोनों सदनों में उन दलों के नेताओं के साथ संवाद करें जिनके पांच से अधिक सांसद हैं।

PM Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi Image Source : FILE

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ अप्रैल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये लोकसभा एवं राज्यसभा में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ संवाद करेंगे।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री आठ अप्रैल को 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संसद के दोनों सदनों में उन दलों के नेताओं के साथ संवाद करें जिनके पांच से अधिक सांसद हैं।

पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीये जलाने की बात याद दिलाने के लिए शेयर की अटल जी की ये वीडियो

समझा जाता है कि इस बैठक में कोरोना वायरस से जुड़े विभिन्न मुद्दों और देशव्यापी लॉकाडाउन पर चर्चा हो सकती है । लॉकडाउन के बाद प्रधानमंत्री का विपक्षी दलों के साथ यह पहला संवाद होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत