1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: लखनऊ की आसफी मस्जिद में 2 हफ्ते के लिए जुमे की नमाज स्थगित

Coronavirus: लखनऊ की आसफी मस्जिद में 2 हफ्ते के लिए जुमे की नमाज स्थगित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2020 04:37 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 04:37 pm IST

देश में कोरोना वयरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर शिया धर्मगुरु और इमामे जुमा मौलाना कल्बे जवाद ने अगले दो हफ्तों के लिए लखनऊ की आसफी मस्जिद में जुमे की नमाज स्थगित कर दी है। 

Namaz- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

लखनऊ. देश में कोरोना वयरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर शिया धर्मगुरु और इमामे जुमा मौलाना कल्बे जवाद ने अगले दो हफ्तों के लिए लखनऊ की आसफी मस्जिद में जुमे की नमाज स्थगित कर दी है। उन्होंने देशभर के इमामों से ऐसा ही करने की अपील की है।  बता दें कि लखनऊ में शिया मुस्लिमों की सबसे बड़ी नामज बड़े इमामबाड़े में आसफी मस्जिद में होती है।

ओडिशा के सभी चर्चों में तमाम गतिविधियां बंद

ओडिशा के सभी चर्चों ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर ऐहतियात के तौर पर सभी गतिविधियों को 31 मार्च तक निलंबित करने का फैसला लिया है। कटक स्थित ओडिशा बैप्टिस्ट चर्च और भुवनेश्वर के चर्च ऑफ क्राइस्ट ने बुधवार को तय किया कि वे रविवार की मास (प्रार्थना) सहित सभी गतिविधियां निलंबित कर रहे हैं।

वहीं, मुंबई के माहिम स्थित सेंट माइकल्स चर्च में 31 मार्च तक ‘मास’ (प्रार्थनाएं) नहीं होंगी। माहिम के चर्च में बुधवार और रविवार के मास के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के डर से बंबई के आर्चबिशप कार्डिनल ओस्वाल्ड ग्रेसियस ने सभी को 31 मार्च तक चर्च आने से छूट दे दी है। उन्होंने कहा है कि कैथोलिकों को चर्च आने की जरुरत नहीं है, मास की लाइव स्ट्रीमिंग यू-ट्यूब पर होगी। आप उससे जुड़ सकते हैं।

इनपुट- भाशा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत