पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनिया में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 68.44 लाख से ज्यादा हो चुकी है। दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 3.98 लाख के पार जा चुकी है। वहीं 32.48 लाख से ज्यादा लोग अबतक ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित अमेरीका है, यहां अबतक कुल 19,65,708 लोग संक्रमित हैं जबकि 1,11,390 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया में कोरोना वायरस के कुल मामलों के आधार में भारत छठे नंबर पर आ गया है और देश में अनलॉक 1.0 का पहला चरण चल रहा है।
कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें: