1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में सोमवार रात से अब तक 23 नए केस, Coronavirus मरीजों की संख्या हुई 112

महाराष्ट्र में सोमवार रात से अब तक 23 नए केस, Coronavirus मरीजों की संख्या हुई 112

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2020 11:00 am IST,  Updated : Mar 25, 2020 11:04 am IST

महाराष्ट्र में सोमवार रात से अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मामले सामने आ चुके हैं, जिससे राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है जो देश में सबसे ज्यादा है। अधिकारियों ने बताया कि वहीं दूसरी ओर कुछ अच्छी खबर भी है

महाराष्ट्र में सोमवार रात से अब तक 23 नए केस, Coronavirus मरीजों की संख्या हुई 112- India TV Hindi
महाराष्ट्र में सोमवार रात से अब तक 23 नए केस, Coronavirus मरीजों की संख्या हुई 112

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सोमवार रात से अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मामले सामने आ चुके हैं, जिससे राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है जो देश में सबसे ज्यादा है। अधिकारियों ने बताया कि वहीं दूसरी ओर कुछ अच्छी खबर भी है कि मुंबई में कोरोना वायरस के 12 उपचाराधीन मरीज ‘ठीक’ हो गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 23 नए मरीजों में से छह मुंबई से हैं, सांगली जिले से नौ, पुणे के तीन लोग हैं, सतारा से दो मामले हैं और अहमदनगर, कल्याण-डोंबीवली और ठाणे से एक-एक मामले सामने आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से आठ लोगों का पश्चिम एशियाई देशों के दौरे का इतिहास है तथा आठ अन्य अमेरिका, ब्रिटेन और दक्षिण अमेरिका से लौटे थे। 

Related Stories

अधिकारियों ने कहा कि माना जा रहा है कि दो मरीजों को पहले संक्रमित हो चुके कोविड-19 के दो वाहकों से यह रोग लगा। मुंबई में फिलहाल 41 मरीजों का इलाज किया जा रहा है जबकि राज्य में तीन लोगों की मौत इस संक्रमण की वजह से हो चुकी है। पुणे में 18 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि पिंपरी चिंचवाड़ में 12 लोगों का उपचार हो रहा है। नवी मुंबई और कल्याण डोंबीवली में पांच-पांच मरीज भर्ती हं जबकि नागपुर, यवतमाल और सांगली में चार-चार मरीजों का उपचार किया जा रहा है। ठाणे और अहमदनगर में तीन-तीन मरीज इलाजरत हैं जबकि सतारा में भी दो संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

पनवेल, उल्हासनगर, औरंगाबाद, वसई-विरार, रतनागिरी और पुणे ग्रामीण में एक-एक मरीज हैं। अधिकारी ने बताया कि बीते चार दिनों के दौरान राज्य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या दहाई अंकों में बढ़ रही है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार मुंबई में सोमवार की शाम 65 वर्षीय एक मरीज की मौत होने के बाद महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। यह व्यक्ति हाल में संयुक्त अरब अमीरात से अहमदाबाद आया था। 

राज्य के लोक स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की हालत गंभीर है। मंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 15 लोगों पर इलाज का असर हो रहा है और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जायेगी, लेकिन अंतिम निर्णय चिकित्सकों द्वारा लिया जायेगा। 

इससे पूर्व सुबह बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित 12 मरीजों को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वे ठीक हो गये हैं। सोमवार को पुणे के एक दंपत्ति जो महाराष्ट्र में इस घातक बीमारी के पहले पॉजिटिव मिले मरीज थे, 14 दिन तक पृथक रहने के बाद अब जांच में निगेटिव पाए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत