1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वैक्सीनेशन पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 मार्च से सरकारी अस्पतालों में लगेगी फ्री, प्राइवेट में देने होंगे पैसे

कोरोना वैक्सीनेशन पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 मार्च से सरकारी अस्पतालों में लगेगी फ्री, प्राइवेट में देने होंगे पैसे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 24, 2021 03:33 pm IST,  Updated : Feb 24, 2021 04:04 pm IST

हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद अब बुजुर्गों के कोरोना वैक्सीनेशन पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 1 मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा। 1 मार्च से 45 साल से ज्यादा उम्र के को-मॉर्बिड लोगों का भी वैक्सीनेशन होगा।

Coronavirus Vaccination will be free in government hospitals, says Prakash Javadekar- India TV Hindi
हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद अब बुजुर्गों के कोरोना वैक्सीनेशन पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। Image Source : ANI

नई दिल्ली: हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद अब बुजुर्गों के कोरोना वैक्सीनेशन पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 1 मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा। 1 मार्च से 45 साल से ज्यादा उम्र के को-मॉर्बिड लोगों का भी वैक्सीनेशन होगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण मुफ्त में होगा। हालांकि निजी सेंटर्स/हॉस्पिटल्‍स में जाने पर वैक्‍सीन की कीमत चुकानी होगी। यह कीमत कितनी होगी, यह स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय तय करके बताएगा। टीकाकरण के दूसरे चरण में 45 साल से ऊपर उम्र वाले वे लोग भी शामिल होंगे जिन्‍हें को-मॉर्बिडिटीज हैं।

प्रकाश जावड़ेकर ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि अब तक देश में टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 1 करोड़ 7 लाख 67 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ है, जबकि 14 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जो लोग प्राइवेट अस्पताल में कोरोना का वैक्सीन लेना चाहते हैं उन्हें पैसे चुकाने होंगे।

जावड़ेकर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय अगले 2-3 दिन में कोरोना वैक्सीन की कीमत तय कर देगी। मंत्रालय इस वक्त कोरोना वैक्सीन निर्माताओं और अस्पतालों से चर्चा कर रहा है। जावड़ेकर ने कहा कि 1 मार्च से शुरू हो रहे टीकाकरण में 10,000 सरकारी और 20,000 प्राइवेट टीकाकरण सेंटर्स में टीकाकरण किया जाएगा। सरकारी केंद्रों में मुफ्त में टीके लगवाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत