1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना पॉजिटिव महिला ने शिमला के अस्पताल में किया सुसाइड, आधी रात को गैलरी में लगाया फंदा

कोरोना पॉजिटिव महिला ने शिमला के अस्पताल में किया सुसाइड, आधी रात को गैलरी में लगाया फंदा

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 23, 2020 12:22 pm IST,  Updated : Sep 23, 2020 12:22 pm IST

हिमाचल प्रदेश के शिमला में मंगलवार देर रात एक अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित 54 वर्षीय एक महिला ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। महिला पिछले सप्ताह संक्रमित पाई गई थी।

कोरोना पॉजिटिव महिला...- India TV Hindi
कोरोना पॉजिटिव महिला ने शिमला के अस्पताल में किया सुसाइड Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में मंगलवार देर रात एक अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित 54 वर्षीय एक महिला ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। महिला पिछले सप्ताह संक्रमित पाई गई थी। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि कोविड-19 जांच में 18 सितंबर को संक्रमण की पुष्टि के बाद महिला को दीन दयाल अस्पताल में भर्ती किया गया था।

चावला ने कहा कि कोविड केयर वार्ड के बाहर लगी लोहे की ग्रिल से महिला ने मंगलवार देर रात 12 बजकर 10 मिनट पर फांसी लगा ली। अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में अस्पताल से रिपोर्ट मांगी गई है और जांच शुरू की गई है। अभी पोस्टमार्टम की प्रतीक्षा की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में उन्होंने शिमला के उपायुक्त ओमपति जामवाल से बातचीत कर उनसे मजिस्ट्रेट जांच का आग्रह किया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत