बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में आज दीपावली के मद्देनजर सजी पटाखों की चार दूकानों में आग लगने से दो लोगों की झुलसकर मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि हरदासपुर बाजार में मिठाई की दुकान में गैस सिलिंडर फटने से भड़की आग पडोस में पटाखे की एक दूकान तक पहुंच गयी और देखते ही देखते उसने पड़ोस की तीन और दुकानों को भी चपेट में ले लिया। आग लगते ही स्थिति भयावह हो गयी।
उन्होंने बताया कि हादसे में गम्भीर रूप से झाुलसे एक दुकान मालिक शकील 45 तथा गप्पू 27 नामक युवक की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गयी।
हादसे में झाुलसकर गम्भीर रूप से घायल 6 लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया और कहा कि कस्बे के अन्दर बाजार में पटाखों की दूकानें लगाई गयीं जिसकी वजह से इतना बडा हादसा हुआ।