1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #CycloneVardah: तेज हवा में उड़ गई कार, उखड़े पेड़; 10 की मौत

#CycloneVardah: तेज हवा में उड़ गई कार, उखड़े पेड़; 10 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 13, 2016 09:41 am IST,  Updated : Dec 13, 2016 09:41 am IST

नई दिल्ली: तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान वरदा ने भारी तबाही मचाई है। तूफान और तेज हवाओं के कारण तटीय इलाकों में जगह-जगह नुकसान हुआ है। अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ

Cyclone Vardha- India TV Hindi
Cyclone Vardha

नई दिल्ली: तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान वरदा ने भारी तबाही मचाई है। तूफान और तेज हवाओं के कारण तटीय इलाकों में जगह-जगह नुकसान हुआ है। अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही आंध्र प्रदेश में भी तेज हवाओं से कई जगह कारें और टैंकर पलट गईं और पोल गिर गए।

'वरदा' के कारण तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हो रही है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है और तटरक्षक बल के अलावा सशस्त्र बलों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि इन इलाकों के कई हिस्से में एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति रोक दी गई। उत्तर चेन्नई, तिरूवल्लुर जिले के पझावेरकादु और कांचीपुरम के ममल्लापुरम के गांवों से लोगों को राहत शिविरों में सुरक्षित तरीके से पहुंचा दिया गया। लोगों को शाम 4 बजे तक घर से न निकलने की सलाह दी है। सेना को राहत कार्य के लिए तैनात कर दिया गया है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक यह तूफान अब पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय इलाकों में पहुंचेगा। इसके बाद इसकी रफ्तार कम होती जाएगी और यह कमजोर होता जाएगा। यह तूफान मूलत: दक्षिणी थाईलैंड में पैदा हुआ, जिसके कारण वहां दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत