1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुख्यात अपराधी आनंदपाल की पुलिस मुठभेड़ में मौत

कुख्यात अपराधी आनंदपाल की पुलिस मुठभेड़ में मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 25, 2017 07:55 am IST,  Updated : Jun 25, 2017 07:55 am IST

राजस्थान के चूरू जिले में पांच लाख का ईनामी कुख्यात अपराधी आनंदपाल रात पुलिस मुठभेड में मारा गया, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गये।

Death in infamous criminal Anandpal police encounter- India TV Hindi
Death in infamous criminal Anandpal police encounter

जयपुर: राजस्थान के चूरू जिले में पांच लाख का ईनामी कुख्यात अपराधी आनंदपाल रात पुलिस मुठभेड में मारा गया, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट ने बताया कि उसने चूरू जिले के एक मकान में शरण ले रखी थी। (अमेरिका पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कल करेंगे ट्रंप से मुलाकात)

गौरतलब है सितम्बर 2015 में नागौर की एक अदालत में पेशी के बाद वापस अजमेर जेल में भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच लाते समय पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए आनंदपाल ने एक मकान में शरण ले रखी थी। इस मुठभेड से पहले राजस्थान पुलिस ने दिन में आनंदपाल के भाई रूपेन्द्र पाल सिंह और उसके साथी देवेन्द्र उर्फ गट्टू को हरियाणा के सिरसा से पकडने में एक बडी सफलता हासिल की।

पकडे गये दोनों अपराधियों के सिर पर एक-एक लाख रूपये का ईनाम था। आनंदपाल करीब दो दर्जनों मामलों में डीडवाना, जयपुर, सीकर, सुजानगढ, चूरू, सांगानेर सहित अन्य स्थानों पर वांछित था। वह नागौर के डीडवाना में जीवन राम गोदारा की हत्या, सीकर जिलें में गोपाल फोगावट हत्या मामले में वांछित था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत