1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजनाथ सिंह ने अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन किए, बाबा बर्फानी का लिया आशीर्वाद

राजनाथ सिंह ने अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन किए, बाबा बर्फानी का लिया आशीर्वाद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2020 12:27 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 12:27 pm IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए और वहां पूजा अर्चना की। सिंह ने मंदिर परिसर में करीब एक घंटा बिताया।

Defence Minister Rajnath Singh offer prayers at Amarnath Temple- India TV Hindi
Defence Minister Rajnath Singh offer prayers at Amarnath Temple Image Source : ANI

श्रीनगर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए और वहां पूजा अर्चना की। सिंह ने मंदिर परिसर में करीब एक घंटा बिताया। अमरनाथ गुफा को हिंदू धर्म के पवित्रतम धर्म स्थलों में से एक माना जाता है और हर साल हजारों श्रद्धालु यहां तीर्थयात्रा पर आते हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर के दौरे के दूसरे दिन अमरनाथ गुफा के दर्शन किए।

Related Stories

दर्शन के बाद रक्षामंत्री ने अमरनाथ गुफा के इलाके की सुरक्षा इंतजाम भी परखे। राजनाथ के साथ सीडीएस बिपिन रावत और सेनाध्यक्ष नरवणे भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा हालात की समीक्षा की थी। उन्होंने सशस्त्र बलों से पाकिस्तान के किसी भी गलत कृत्य का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा। उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों से पाकिस्तान के साथ लगती नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भी कहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत