1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अंडमान-निकोबार में तीनों सेनाओं के जवानों के साथ मनाएंगी दिवाली

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अंडमान-निकोबार में तीनों सेनाओं के जवानों के साथ मनाएंगी दिवाली

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 17, 2017 07:43 pm IST,  Updated : Oct 17, 2017 07:45 pm IST

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में तीनों सेनाओं के कमान के साथ दिवाली मनाएंगी

nirmala sitharaman- India TV Hindi
nirmala sitharaman

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में तीनों सेनाओं के कमान के साथ दिवाली मनाएंगी। सीतारमण कल से दो दिन के दौरे पर अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह जाएंगी। इस दौरान वह इसकी संचालन तैयारियों और संबंधित मुद्दों की समीक्षा करेंगी।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, कमान के पहले दौरे में वह सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगी और दो दिन में विभिन्न समारोहों के दौरान उनके परिजन से बातचीत करेंगी। इसने कहा कि सीतारमण कमान के संचालन इलाके और कार निकोबार वायुसेना स्टेशन भी जाएंगी।

अंडमान-निकोबार कमान भारत का एकमात्र तीनों सेवाओं का कमान है।

सीतारमण सेल्युलर जेल में स्वतंत्र ज्योति और कार निकोबार में सूनामी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत