1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान के साथ यदि कश्मीर पर बात होगी तो पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर पर भी होगी: राजनाथ सिंह

पाकिस्तान के साथ यदि कश्मीर पर बात होगी तो पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर पर भी होगी: राजनाथ सिंह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 24, 2019 12:31 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 12:31 pm IST

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि पाकिस्तान के साथ अगर कभी कश्मीर पर बात होगी तो सिर्फ कश्मीर पर नहीं बल्कि पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर पर भी बात होगी।

Defense Minister Rajnath Singh's Statement on Kashmir issue in Lok Sabha - India TV Hindi
Defense Minister Rajnath Singh's Statement on Kashmir issue in Lok Sabha  Image Source : LOK SABHA TV

नई दिल्ली। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि पाकिस्तान के साथ अगर कभी कश्मीर पर बात होगी तो सिर्फ कश्मीर पर नहीं बल्कि पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर पर भी बात होगी। विपक्ष लगातार मांग उठा रहा है कि खुद प्रधानमंत्री मोदी संसद में आकर अपने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जापान में हुई बात की जानकारी दें। अपनी इस मांग को लेकर विपक्षी दल संसद में लगातार हंगामा कर रहे हैं।

विपक्ष की मांग को देखते हुए सरकार की तरफ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जबाव दिया, राजनाथ सिंह ने कहा कि जापान में जब अमेरिकी राष्ट्रपति और भारतीय प्रधानमंत्री के बीच बात हो रही थी तो उस समय उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद थे। ऐसे में विदेश मंत्री ने उनकी बातचीत के बारे में सदन में जो बयान दिया है उस बयान से बड़ी सच्चाई कोई और नहीं हो सकती।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर कश्मीर के सवाल पर किसी की मध्यस्थता स्वीकार करने का प्रश्न ही नहीं खड़ा होता क्योंकि यह भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रश्न है और सरकार अपने राष्ट्रीय स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं कर सकती। राजनाथ सिंह ने एक बार फिर से साफ किया कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच जो बात हुई थी उसमें कश्मीर का जिक्र ही नहीं हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत