1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: एनडीएमसी के स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: एनडीएमसी के स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 10, 2018 11:06 am IST,  Updated : Aug 10, 2018 11:09 am IST

दिल्ली में स्थित नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक स्कूल में इलेक्ट्रिशियन ने कथित रूप से दूसरी कक्षा की एक छात्रा के साथ बलात्कार किया।

एनडीएमसी स्कूल, बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली- India TV Hindi
एनडीएमसी के स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गोल मार्केट इलाके में स्थित नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक स्कूल में इलेक्ट्रिशियन ने कथित रूप से दूसरी कक्षा की एक छात्रा के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची ने जब घर जाकर अपने माता-पिता को पूरी बात बतायी, तब यह मामला सामने आया। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान राम आसरे (37) के रूप में की गई है। आरोपी एनडीएमसी में स्थाई कर्मचारी है और इलेक्ट्रिशियन के तौर पर काम करता है। वह पिछले एक महीने से स्कूल में काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत