1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: किशनगढ़ इलाके में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी और बेटी की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली: किशनगढ़ इलाके में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी और बेटी की चाकू मारकर हत्या

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2018 08:45 am IST,  Updated : Oct 10, 2018 12:42 pm IST

जानकारी के मुताबिक किशनगढ़ इलाके के एक मकान में मिथिलेश नाम का शख्स अपने परिवार के साथ रहता था। मिथलेश सिविल कॉन्ट्रैक्टर था। जिस बिल्डिंग में वारदात हुई है वो बिल्डिंग उसी ने तैयार करवाई थी।

दिल्ली: किशनगढ़ इलाके में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी और बेटी की चाकू मारकर हत्या- India TV Hindi
दिल्ली: किशनगढ़ इलाके में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी और बेटी की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली: देश की राजधानी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सोमवार देर रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना दिल्ली के वसंत कुंज में किशनगढ़ इलाके की है। घटना में परिवार का सोलह साल का लड़का बुरी तरह से घायल हो गया जबकि तीन लोगों को मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक किशनगढ़ इलाके के एक मकान में मिथिलेश नाम का शख्स अपने परिवार के साथ रहता था। मिथलेश सिविल कॉन्ट्रैक्टर था। जिस बिल्डिंग में वारदात हुई है वो बिल्डिंग उसी ने तैयार करवाई थी।

मिथिलेश के अलावा इस बिल्डिंग में छह परिवार और रहते हैं। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब तीन साल पहले मिथिलेश के बेटे को किडनैप किया गया था लेकिन पुलिस ने उसे छुड़ा लिया था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इस हत्या के पीछे की क्या वजह है लेकिन पुलिस अब इस किडनैपिंग के एंगल से भी जांच करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत