1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi NCR: एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, एक के बाद एक टकराए 6 वाहन

Delhi NCR: एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, एक के बाद एक टकराए 6 वाहन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2021 10:22 am IST,  Updated : Feb 13, 2021 10:22 am IST

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक छह वाहन आपस में टकरना गए हैं। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और पुलिस द्वारा एक्सप्रेस-वे पर वाहनों को धीरे-धीरे निकाला जा रहा है।

Delhi NCR IMD alert dense fog greater noida Yamuna Expressway vehicles collided today temperature we- India TV Hindi
Delhi NCR: एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, एक के बाद एक टकराए 6 वाहन Image Source : ANI

नोएडा. दिल्ली NCR के कई इलाकों में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिस वजह से विजिबिलिटी और दिनों के मुकाबले काफी कम है। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने के कारण ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक छह वाहन आपस में टकरना गए हैं। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और पुलिस द्वारा एक्सप्रेस-वे पर वाहनों को धीरे-धीरे निकाला जा रहा है।

पढ़ें- J&K पुलिस को बड़ी कामयाबी, 3 BJP कार्यकर्ताओं की हत्या में शामिल आतंकी गिरफ्तार

पढ़ें- Expressway पर हादसा, ट्रक में जा घुसी कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

दिल्ली में रेंग-रेंग कर चले वाहन
दिल्ली NCR में आज सुबह में विजिबिलिटी काफी कम रही, हालात ये थे कि सौ मीटर दूर तक भी कुछ नहीं दिखाई दे रहा था।  लोगों को सड़कों पर लाइट जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ रही थीं।  कोहरे की वजह से गाड़ियों की स्पीड काफी स्लो रही, दिल्ली एयरपोर्ट पर भी विजिबिलिटी कम रही। हालांकि फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल रहा।

पढ़ें- आनंद विहार से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट, टाइम और स्टॉपेज
पढ़ें- राम मंदिर निर्माण के लिए अबतक एकत्र हुए 1511 करोड़, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने दी जानकारी

शुक्रवार को दिल्ली में कुछ जगहों पर था कोहरा
दिल्ली में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में बताया। अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह के लिए आंशिक रूप से आसमान में बादल छाए रहने और घना कोहरा छाए रहने की संभावना जतायी थी। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने कहा, 'अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।'

पढ़ें- ड्रैगन फ्रूट में सेहत खजाना, बदलेगा किसानों का मुकद्दर, योगी सरकार करने जा रही है ये काम
पढ़ें- हाथ में रुद्राक्ष की माला लिए नजर आईं प्रियंका गांधी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत