नई दिल्ली: दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में कल पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हो गया। इस मुठभेड़ में पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए एक बदमाश को दबोच लिया जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब हो गया।
Related Stories
पुलिस के मुताबिक देर शाम को गश्त के दौरान पुलिस ने देखा कि 2 मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाश किसी शख्स को बंदूक की नोक पर लूटने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही इन बदमाशों ने पुलिस को देखा तो भाग खड़े हुए।
पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने हवा में फायरिंग कर दी। पुलिस से बचते हुए दो बदमाश तो फरार हो गए लेकिन एक बाइक गीता कॉलोनी की तरफ निकल गई। पुलिस ने उसका पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें बदमाश घायल हो गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान गाज़ियाबाद के रहने वाले वलीमा वली के तौर पर हुई है जबकि उसके तीन और साथी फरार हैं।