1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के ओखला से पकड़े गए ISIS के लिए काम करने वाले पति-पत्नी, खुरासान मॉडयूल से जुड़े होने का शक

दिल्ली के ओखला से पकड़े गए ISIS के लिए काम करने वाले पति-पत्नी, खुरासान मॉडयूल से जुड़े होने का शक

 Written By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Mar 08, 2020 04:10 pm IST,  Updated : Mar 08, 2020 09:58 pm IST

राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS से जुड़े 2 संदिग्धों को पकड़ा है। ये दोनों पति-पत्नी हैं और बताया जा रहा है कि ये ISIS के खुरासान मॉड्यूल से प्रभावित हैं। दिल्ली पुलिस ने इन दोनों को ओखला से गिरफ्तार किया है।

दिल्ली में ISIS से जुड़े 2...- India TV Hindi
दिल्ली में ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध पकड़े गए Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS से जुड़े 2 संदिग्धों को पकड़ा है। ये दोनों पति-पत्नी हैं और बताया जा रहा है कि ये ISIS के खुरासान मॉड्यूल से प्रभावित हैं। दिल्ली पुलिस ने इन दोनों को ओखला से गिरफ्तार किया है। ये दोनों पिछले अगस्त से राजधानी नई दिल्ली में रह रहे हैं। पकड़े गए युवक का नाम जहांजेब सामी और उसकी पत्नी का नाम हीना बशीर है। 

पकड़े गए दोनों पति-पत्नी श्रीनगर (कश्मीर) के रहने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, अफगानिस्तान में ISKP से जुड़े लोगों से संबंध के लिए कुछ समय पहले जहांजेब सामी भारतीय खुफिया अधिकारियों के रडार पर आया। जिसके बाद स्पेशल सेल की एक टीम लगातार जहांजेब और उनकी पत्नी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, जहांजेब सामी साल 2018 में फेसबुक के जरिए एकदूसरे के संपर्क में आए थे। हिना बेंगलुरु में थी और जहांजेब सामी पुणे में था। इन दोनों के पास से जो लिट्रेचर मिला है उसमें लिखा है कि CAA काला कानून है। लिट्रेचर में लिखा है कि जो CAA के पक्ष में है वो हमारे दुश्मन है।

लिट्रेचर में लिखा है कि दुनिया में वही रहेगा जो इस्लाम मानता है। दोनों ने बताया कि वो अगस्त में दिल्ली आए थे क्योंकि कश्मीर में इंटरनेट बंद है, इनका काम इंटरनेट से जुड़ा हुआ था। दोनों काफी पढ़े लिखे हैं, हिना वेब डिज़ाइनर है। इनके पास से लोगों को रेडिक्लाइज़ करने का लिट्रेचर मिला है।

देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत