नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने गुरुवार को दाखिले संबंधी चौथी कट ऑफ सूची जारी की। डीयू से संबद्ध कुछ प्रमुख कॉलेजों में कुछ लोकप्रिय कोर्स में सीटें अब भी उपलब्ध हैं। सभी कोर्स में उपलब्ध सीटों में कट ऑफ अंक में 2.25 से 4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
एसआरसीसी में इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) में उपलब्ध सीटें 97.25 अंक पर उपलब्ध हैं। रामजस में छात्रों के लिए उपलब्ध सीटों में बीकॉम में दाखिला का कटऑफ 96.25 प्रतिशत, एसआरसीसी में 97 प्रतिशत है जबकि कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में 95 प्रतिशत और अरबिंदो में 94.75 प्रतिशत है।
छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि अंतिम पांचवी सूची में बीकॉम की सीटें उपलब्ध है जिसकी घोषणा डीयू बाद में करेगा।