1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. DU ने जारी की तीसरी कट-ऑफ, कुछ पाठ्यक्रमों में मामूली गिरावट

DU ने जारी की तीसरी कट-ऑफ, कुछ पाठ्यक्रमों में मामूली गिरावट

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 10, 2016 11:49 pm IST,  Updated : Jul 10, 2016 11:50 pm IST

नई दिल्ली: दूसरी कट-ऑफ में दाखिला बंद होने के बाद कई सीटों के खाली रह जाने के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने आज अपनी तीसरा कट-ऑफ जारी की जिसमें करीब एक प्रतिशत की मामूली गिरावट

du- India TV Hindi
du

नई दिल्ली: दूसरी कट-ऑफ में दाखिला बंद होने के बाद कई सीटों के खाली रह जाने के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने आज अपनी तीसरा कट-ऑफ जारी की जिसमें करीब एक प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गयी है।

सप्ताहंत के बाद विश्वविद्यालय के खुलने पर कल से तीसरी कट-ऑफ के तहत नामांकन शुरू होगा। एसआरसीसी में, बीकॉम (ऑनर्स) और बीए (ऑनर्स) की तीसरी कट-ऑफ 97.25 प्रतिशत रही। दूसरी कट-ऑफ के मुकाबले इसमें मामूली गिरावट क्रमश: 0.25 और 0.50 प्रतिशत दर्ज की गई।

लेडी श्री राम कॉलेज में बी कॉम (ऑनर्स) का प्रतिशत 97.25 प्रतिशत जबकि बीए (ऑनर्स) और बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी दोनों का 97 प्रतिशत रहा। बी कॉम (ऑनर्स) में 0.25 प्रतिशत और दोनों अन्य विषयों में 0.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत